रांची, अप्रैल 7 -- रांची। विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाना और उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए योगदा सत्संग कॉलेज में मंगलवार को सेंटर फॉर कंपीटिटिव एक्सीलेंस (सीसीई) की शुरुआत हुई। प्राचार्या प्रो प्रगति बक्शी कहा कि विद्यार्थियों में कौशल विकसित करना और उच्च शिक्षा प्रदान करना जरूरी है। वहीं, शासी निकाय के सचिव एके सक्सेना बोले, इससे विद्यार्थियों में जिज्ञासा बढ़ेगी और वे एक लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। शासी निकाय के सह सचिव कर्नल हिमांशु शेखर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ रत्नेश पाठक ने प्रतियोगिता की रूपरेखा, शिक्षण विधि आदि पर जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.