रांची, अप्रैल 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में 'व्यापक व्यवहार कौशल' पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। इसमें विद्यार्थियों को व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में 110 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता रही। उद्देश्य संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा साक्षात्कार की तैयारी के माध्यम से शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना था। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ रवींद्र कुमार ने कहा कि व्यवहार कौशल दैनिक जीवन की आवश्यकता हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावी संचार, सहानुभूति और अनुकूलनशीलता आधुनिक जीवन की जटिलताओं को समझने और सफल आजीविका बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।कार्यशाला में प्रवीण शर्मा के ज्ञानवर्धक व संवादात्मक तकनीकी सत्र हुए। आयोजन टीम की सम...