रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज की ग्रीन सोसाइटी ने आईक्यूएसी के साथ मिलकर शुक्रवार को पर्यावरण जागरुकता और प्लास्टिक प्रदूषण पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया। इसमें संसाधन व्यक्ति डॉ सुशील शुक्ला, सहायक प्राध्यापक, पर्यावरण विज्ञान विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड थे। उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते खतरे, जैव विविधता, मिट्टी और पानी की गुणवत्ता पर इसके बुरे प्रभावों और मानव स्वास्थ्य पर इसके लंबे समय तक पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्लास्टिक कचरे को कम करने में टिकाऊ तरीकों, जिम्मेदार उपभोग और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में जूलॉजी विभाग के डॉ अंकित, डॉ सुमित पाठक, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.