रांची, सितम्बर 3 -- रांची। योगदा सत्संग महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा गुरुवार को गणित प्रदर्शनी एवं इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में गणित के महत्व, इसके विभिन्न अनुप्रयोगों तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक व व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी गई। नवनामांकित एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए एक ऑनलाइन क्विज भी आयोजित की गई। शासी निकाय के अतिरिक्त सचिव कर्नल हिमांशु शेखर, प्राचार्य डॉ. जयेंद्र कुमार, प्रो. शेखर सुमन, डॉ. कंदर्प विद्यासागर सहित कई उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...