बिहारशरीफ, मार्च 30 -- योगदान पत्र नहीं मिलने से सक्षमता पास शिक्षकों में नाराजगी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सक्षमता तृतीय और चतुर्थ परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के 525 शिक्षकों की काउंसिलिंग छह फरवरी से 11 फरवरी तक हो चुकी है। इनमें से वैसे नियोजित शिक्षक जिनकी काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। उन सभी को एक अप्रैल से जारी किए गए पत्र के अनुसार ही विद्यालयों में योगदान देने का आदेश दिया गया है। लेकिन, बहुत से शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें अब तक औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापना पत्र व योगदान पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है। इधर, स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने बताया कि इस संबंध में सभी 525 शिक्षकों का तीनों पत्र बीईओ कार्यालय को भेजा जा चुका है। शिक्षक वहां से संपर्क कर पत्र ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.