धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग नियुक्ति के बाद अबतक योगदान नहीं देने वाले 12 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति खत्म करने की तैयारी में है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने सभी डॉक्टरों को अंतिम अवसर देते हुए 15 दिनों में अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अधिकारियों की मानें तो तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले डॉक्टरों की नियुक्ति खत्म कर दी जाएगी, जिनमें तीन का पदस्थापन धनबाद मेडिकल कॉलेज में किया गया था। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सितंबर-2025 और मार्च-2026 में डॉक्टरों की नियुक्ति और पदस्थापन राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। धनबाद और पलामू मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित तीन-तीन डॉक्टर, एमजीएम ज...