योगदान नहीं करने पर शिक्षक को किया शोकॉज
सराईकेला, अगस्त 22 -- सरायकेला। बड़ा बाम्बो प्रोजेक्ट प्लस-टू हाईस्कूल से कुकडु प्रखंड के अपग्रेड प्लस-टू ईचाडीह में प्रतिनियुक्त किए गए अंग्रेजी विषय के शिक्षक रंजीत कुमार पुथाल के खिलाफ शिक्षा विभाग ने शोकॉज किया है। शुक्रवार तक नए स्कूल में योगदान न देने पर डीईओ कैलाश मिश्रा ने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा है। गौरतलब है कि 7 अगस्त, 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत बड़ाबाम्बो प्रोजेक्ट स्कूल से दो शिक्षकों का तबादला किया गया था। इनमें इतिहास और नागरिक शास्त्र के शिक्षक अरुण कुमार ने तत्काल आदेश का पालन करते हुए हाईस्कूल मेरोमजंगा (कुचाई) में योगदान दे दिया है। वहीं दूसरी ओर रंजीत कुमार पुथाल ने एक हफ्ते की तय समय सीमा बीत जाने और शुक्रवार तक का अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी कुकडु प्रखंड में ज्वाइन नहीं किया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.