पलामू, मई 22 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर अनुमंडल थाना के नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चिरंजीव कुमार ने शुक्रवार को पदभार संभालने के बाद अनुमंडलीय थाना विश्रामपुर पहुंच कर सभी थानाप्रभरियों के साथ औपचारिक बैठक कर क्षेत्र की स्थिति की बारीकी से जानकारी लेकर कई निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण,लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। एसडीपीओ चिरंजीव कुमार मंडल ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समा...