योगदान की तिथि से शिक्षकों को मिलेगा वेतन संरक्षण का लाभ
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सक्षमता पास विशिष्ट शिक्षकों व प्रधान शिक्षकों को विद्यालय में योगदान की तिथि से वेतन संरक्षण का लाभ मिलेगा।सूबे में सक्षमता प्रथम एवं द्वितीय परीक्षा उतीर्ण स्थानीय निकाय के लगभग 2 लाख 45 हजार शिक्षक विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान दे चुके हैं। इनको विद्यालय में योगदान की तिथि से वेतन संरक्षण (पे प्रोटेक्शन) का लाभ दिया जाएगा। जिन विशिष्ट शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ देय है, उन्हें अक्टूबर, 2025 के वेतन के साथ ही योगदान की तिथि से बकाया वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। सक्षमता तीन, चार एवं पांच उतीर्ण स्थानीय निकाय शिक्षक को भी योगदान की तिथि से ही वेतन संरक्षण का लाभ दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बढ़ रही प्रोन्नति की प्रतीक्षा, किस उत्साह से दें विद्यार्थियों को शिक्षा राज्य के सरकारी प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.