आरा, मई 12 -- बिहिया। निज संवाददाता विगत 11 फरवरी से 17 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने वाले राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। इसके बाद अंचल कार्यालय के सभी राजस्वकर्मियों ने योगदान कर लिया है। सीओ रचना कुमारी की उपस्थिति में अंचल कार्यालय में योगदान करने के बाद सभी कर्मचारियों ने अपना काम शुरू कर दिया। राजस्व कर्मचारियों की वापसी के साथ दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, लगान रसीद, एलपीसी, वंशावली और जमीन विवाद से संबंधित मामलों सहित अन्य अंचल कार्यों का निष्पादन फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गया है। वहीं राजस्व कर्मचारियों के काम पर वापस लौटने के बाद अंचल कार्यालय पर अन्य दिनों की अपेक्षा खूब रौनक और चहल-पहल दिखाई दी। यह भी पढ़ें- तीन माह बाद अंचल कार्यालय में लौटी रौनक, कामकाज सामान्य सीओ रचना कुमारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.