हरिद्वार, मई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। रोशनाबाद केंद्र पर भारतीय योग संस्थान हरिद्वार इकाई के पश्चिमी जिले की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मोटापा निवारण योग शिविर का गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में योग, प्राणायाम और संतुलित खान-पान के माध्यम से मोटापे जैसी गंभीर समस्या से बचाव का संदेश दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि शिविर में हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पांच दिनों तक प्रतिभागियों को मोटापा नियंत्रण के लिए विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और शारीरिक क्रियाओं का नियमित अभ्यास कराया गया। शिविर में प्रतिदिन करीब 60 से 70 साधकों ने सहभागिता की। समापन अवसर पर मुख्य चिकित्...