योग, ध्यान और सकारात्मक सोच से बेहतर होता शारीरिक स्वास्थ्य
कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर। एसएन सेन पीजी कॉलेज में विज्ञान संकाय की ओर से शांतिकुंज, हरिद्वार एवं 'आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी' अभियान की ओर से आयोजित महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्म-सशक्तिकरण कार्यशाला के दूसरे दिन एपिजेनेटिक्स और आध्यात्मिक जीवनशैली पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. संगीता सारस्वत ने बताया कि संतुलित जीवनशैली, योग, ध्यान और सकारात्मक सोच मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विज्ञान और आध्यात्म के समन्वय से छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और आंतरिक क्षमता के विकास के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रही प्राचार्या प्रो. सुमन ने छात्राओं से कार्यशाला में सीखी बातों को परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। संचालन प्रो. गार्गी यादव ने किया। इस मौके पर डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.