रिषिकेष, मार्च 9 -- परमार्थ निकेतन आश्रम स्वर्गाश्रम ऋषिकेश में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 का सोमवार को आगाज हो गया है। जिसमें 80 देशों के 1500 से ज्यादा योग जिज्ञासु भाग ले रहे हैं। पहले दिन हुए विभिन्न सत्रों में योग जिज्ञासुओं ने योग और अध्यात्म को करीब से जाना। सोमवार को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के सानिध्य में योग साधकों ने विश्व शांति यज्ञ में आहूतियां डालकर महोत्सव का शुभारंभ किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने योग जिज्ञासुओं को योग और ध्यान साधना से जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों से अवगत कराते हुए प्रेरित किया। कहा कि सांसों की पवित्र लय के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 शुरू हुआ है। हिमालय की गोद और मां गंगा के पवित्र तट पर आरम्भ हुआ यह महोत्सव पूरी मानवता को एक ...