नई दिल्ली, मई 23 -- मारुति सुजुकी डिजायर देश की नंबर-1 कार है। पिछले कुछ महीने से ये सेडान देश की सभी कारों पर भारी पड़ रही है। इसकी कामयाबी में इसके CNG वैरिएंट की बिक्री का बड़ा हिस्सा शामिल है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 में डिजायर के CNG वैरिएंट की 1,35,330 यूनिट बिकीं। यानी इसे हर महीने औसतन 11,277 ग्राहकों ने खरीदा। डिजायर CNG की कमर्शियल व्हीकल यानी टैक्सी सेगमेंट में जमकर डिमांड है। दरअसल, इसका माइलेज 33.73 km/kg है। डिजायर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 625,600 रुपए है। जबकि, इसके CNG वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 803,100 रुपए है। मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसडिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउस...