नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिल्ली में मानसून के दौरान स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 24 अगस्त तक इसके 2,300 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले साल इस समय तक यह संख्या सिर्फ 229 थी। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने H1N1 की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई। हालांकि, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अस्पतालों में इलाज के लिए पर्याप्त डॉक्टर और दवाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में H1N1 मरीजों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी मरीज को अस्पताल में बेड देने से मना किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरका...