नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- क्या हो अगर आप चैटजीपीटी को अपनी पसंद, रोज की दिनचर्या और खाने से जुड़ी जरूरत बताएं और वह आपके लिए पूरे हफ्ते का डाइट प्लान बना दे? आजकल चैटजीपीटी सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। चैटजीपीटी की मदद से आप अपने रोज के खाने को बेहतर तरीके से तय कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ जरूरी बातें उसे बतानी होंगी। आप जितनी साफ जानकारी चैटजीपीटी को देंगे, वह उतने ही बेहतर तरीके से आपकी जरूरत के हिसाब से खाने के सुझाव दे पाएगा। चलिए जानते हैं चैटजीपीटी से एक बैलेंस्ड डाइट चार्ट बनवाने के लिए उसको क्या-क्या जानकारी देनी होगी।1. सबसे पहले बताएं आपका लक्ष्य क्या है चैटजीपीटी से डाइट प्लान मांगते समय सबसे पहले अपना लक्ष्य बताएं। जैसे आपका वजन कम करना है, वजन बढ़ाना है, शरीर को फिट रखना है या बस रोज के खाने को थोड़ा बेहतर...