नई दिल्ली, अगस्त 4 -- हॉरर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए प्राइम वीडियो पर शानदार फिल्में मौजूद हैं। हम आपको प्राइम वीडियो की 5 ऐसी हॉरर फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो आपको बिल्कुल भी मिल नहीं करनी चाहिए। हम जिन हॉरर फिल्मों के नाम आपको बता रहे हैं ये फिल्में आपकी रातों की नींद उड़ा देंगी। इस सभी फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है।1.तुम्बाड IMDb रेटिंग: 8.2 फिल्म की कहानी: राही अनिल बर्वे की तुम्बाड साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म जब रिलीज हुई थी तो उसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल था। हालांकि, फिल्म समय के साथ लोग इस फिल्म को भारत की बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक बताने लगे। फिल्म की कहानी हस्तर नामक रक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी दिखाती है कि कैसे लालच के चक्कर में विनायक राव को विनाशकारी परिणाम झेलने पड़ते हैं। फिल्म का रन टाइम 1 घ...