नई दिल्ली, जून 11 -- अगर आपका AC भी अच्छे से ठंडा नहीं कर रहा है तो यह ट्रिक आपके लिए काम की साबित हो सकती है। इन दिनों एक ऐसी ही ट्रिक काफी चर्चा में है, जिसमें AC के आउटडोर यूनिट या कंप्रेसर पर एक बाल्टी पानी डालने की सलाह दी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इससे AC की कूलिंग बढ़ जाती है और बिजली की खपत भी कम हो सकती है। कई लोग इस तरीके को अपनाकर बेहतर कूलिंग मिलने का दावा कर रहे हैं, जबकि कुछ एक्सपर्ट्स इसे सिर्फ टेम्पररी समाधान बताते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई पानी डालने से AC ज्यादा ठंडक देने लगता है या यह सिर्फ एक वायरल myth है? AC का आउटडोर यूनिट पानी डालने से कैसे ठंडा कर सकता रूम स्प्लिट AC में दो यूनिट होती हैं। एक इंडोर यूनिट, जो कमरे के अंदर लगी होती है और दूसरी आउटडोर यूनिट, जिसे आमतौर पर घर के बाहर लगाया जाता है...