नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Car AC Tips: मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कार चलाने वालों के लिए कुछ नई परेशानियां भी लेकर आता है। बारिश के दौरान कार के अंदर उमस बढ़ जाती है, शीशों पर धुंध जमने लगती है और कई लोग राहत पाने के लिए AC का टेम्परेचर सबसे कम कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना हमेशा सही नहीं होता? गलत तरीके से AC चलाने पर न सिर्फ फ्यूल की खपत बढ़ती है, बल्कि कार के अंदर आराम भी कम हो सकता है। ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि बारिश के मौसम में कार के AC को सही मोड और सही सेटिंग पर इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इससे केबिन की नमी कम होती है, शीशे साफ रहते हैं और इंजन पर भी अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। साथ ही AC सिस्टम की लाइफ भी बेहतर बनी रहती है। कुछ आसान आदतें अपनाकर आप मानसून में ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक बना ...