नई दिल्ली, जून 19 -- टाटा मोटर्स ने हाल ही में हैरियर EV को लॉन्च किया है। ये कंपनी के लिए अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV भी है। इतना ही नहीं, हो सकता है कि भारतीय बाजार में मिलने वाली ये सबसे दमदार इलेक्ट्रिक कार भी हो। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने हाल ही में अपनी इस कार के प्रमोशन और मजबूती को दिखाने के लिए क्वाड डे एक्सपीरियंस इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में इस कार की ऑफरोडिंग के साथ कई ऐसे कारनामे भी करके दिखाए गए जो आपको दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर देंगे। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपए है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 600Km है। इवेंट में टाटा हैरियर EV से पथरीली रास्ते पर ऑफरोडिंग की गई। साथ ही, इसे खड़ी चढ़ाई पर चढ़ाया गया। इससे एक टैंक को भी खींचकर दिखाय गया। इसे कीचड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.