नई दिल्ली, मार्च 12 -- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा। भारत बतौर मेजबान और लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इकलौती टीम है। यह भारत की सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड तीसरी ट्रॉफी थी। एमएस धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 जबकि रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। आईपीएल के बड़े-बड़े सितारों से भरी सूर्या ब्रिगेड पहले ही से खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। हर मैच में एक नए 'मैच विनर' के साथ यह दावा और पुख्ता होता चला गया। भारत ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। भारत ने 255/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद न्यूजीलैंड को 159 रनों पर समेटा था।सूर्यकुमार यादव ने ब्रायन लारा को पछाड़ा सूर्यकुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आई...