नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- CBSE Result 2026: CBSE बोर्ड का 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल या मई की शुरुआत में जारी हो सकता है। रिजल्ट आते ही सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक, जिसकी वजह से साइट के स्लो या क्रैश होने की समस्या सामने आती है। ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं जिससे छात्रों को सिर्फ एक ही वेबसाइट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। इन तरीकों से आसानी से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। DigiLocker, SMS, UMANG ऐप और IVRS जैसे प्लेटफॉर्म्स की मदद से छात्र कहीं भी और कभी भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि DigiLocker पर मिलने वाली डिजिटल मार्कशीट भी पूरी तरह वैध मानी जाती है और इसका इस्तेमाल आगे एडमिशन या डॉक्यूमेंट के तौर पर किया जा सकता है। अ...