नई दिल्ली, जून 29 -- भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार 28 जून का दिन किसी ब्लैक संडे से कम नहीं था। पहले भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को हार मिली और फिर कुछ ही मिनटों के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी मुकाबला हार गई। इस तरह क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बार ऐसा संयोग बना, जब दोनों टीमें एक ही दिन अपना टी20 इंटरनेशनल मैच हारीं। 28 जून से पहले दो बार साल 2019 में ऐसा हुआ था, जब मेंस टीम और वुमेंस टीम सेम डे पर अपना टी20 मैच हारीं। साढ़े 7 साल के बाद फिर से यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में देखने को मिला है। दरअसल, साल 2019 में 6 फरवरी को भारत की मेंस टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली और उसी दिन वुमेंस टीम भी न्यूजीलैंड से अपना टी20 इंटरनेशनल मैच हारी। इसके चार दिन बाद फिर से यही संयोग बना। 10 फरवरी को वुमेंस टीम हारी और फिर मेंस टीम को भी हा...