नई दिल्ली, मार्च 27 -- आजकल पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में हर कोई एक ऐसी कार की तलाश में है जो कम ईंधन में ज्यादा से ज्यादा दूरी तय कर सके। मिडिल क्लास परिवारों के लिए 'माइलेज' हमेशा से ही कार खरीदने का सबसे बड़ा पैमाना रहा है। हालांकि, भारतीय मार्केट में कुछ ऐसी कारें मौजूद हैं जो सस्ती होने का साथ-साथ माइलेज में भी शानदार हैं। इन कारों में ग्राहकों को 28 किमी से ज्यादा तक माइलेज मिलता है। आइए जानते हैं भारत की उन 5 सबसे 'फ्यूल एफिशिएंट' कारों के बारे में जो पेट्रोल की हर बूंद का सही मोल वसूल करती हैं।मारुति सुजुकी विक्टोरिस मारुति की यह मिड-साइज SUV माइलेज के मामले में इस वक्त देश की नंबर-1 कार बनी हुई है। इसका पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन 28.65 किमी/लीटर का माइलेज (ARAI) देता है। यह हाइब्रिड तकनीक का ही कमाल है कि इतनी बड़...