नई दिल्ली, फरवरी 6 -- दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की गिरकर हुई मौत को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हत्या करार दिया है। उन्होंने हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा- "ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है।" कांग्रेस ने भी इस घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए 'भाजपा का हत्यारा सिस्टम' कहा है।ये हादसा नहीं, हत्या है- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- "ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। नोएडा की घटना से भी बीजेपी ने कुछ नहीं सीखा। घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदार रवैया अब बीजेपी सरकारों की पहचान बन चुका है, जिसका खामियाज़ा आम जनता भुगत रही है। ईश्वर उस परिवार को शक्ति दें, जिसने सरकार की लापरवाही की वजह से अपना बच्चा खो दिया।" यह भी पढ़ें- पुलिस ने लड़के को मरने के लिए छोड़ा, दिल्ली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.