नई दिल्ली, जनवरी 3 -- ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में आखिरी मैच खेलेंगे। यहां रविवार से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांचवा और आखिर एशेज टेस्ट शुरू होगा। 39 वर्षीय ख्वाजा ने संन्यास की घोषणा करते हुए 'नस्लीय' भेदभाव का जिक्र किया था, जिसका उन्हें अपने करियर के दौरान सामना करना पड़ा। ख्वाजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ''मुझे लेकर कई तरह की नस्लीय रूढ़िवादिता सामने आई, जैसे कि मैं आलसी हूं, पाकिस्तानी, वेस्टइंडीज के, अश्वेत खिलाड़ी...हम स्वार्थी हैं, हम सिर्फ अपनी परवाह करते हैं, हमें टीम की परवाह नहीं है, हम कड़ी मेहनत नहीं करते। ये वो बातें थीं जिनसे मैं अपनी पूरी जिंदगी जूझता रहा हूं।'''जब खिलाड़ी गोल्फ खेलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.