भागलपुर, मार्च 1 -- प्रखंड के केजरीवाल धर्मशाला बाराहाट में श्री श्याम भक्त मंडल बाराहाट द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव में शुक्रवार की रात से गीतों भजनों की झड़ी लगी रही। शनिवार की शाम को फूलों की होली के साथ महोत्सव संपन्न हुआ। इससे पूर्व कोलकाता से पधारे इंदिरा डांस ग्रुप एवं रमेश एंड म्यूजिकल पार्टी के कलाकार श्वेता ने गौरीनंदन थारो अभिनंदन गणेश वंदना से महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने खाय के बड़का बम का गोला तथा वीर हनुमाना आदि भजन प्रस्तुत कर सबको झूमा दिया। शनिवार की दोपहर कृष्णा अग्रवाल की भजनों पर महिला-पुरुष झूमते नाचते रहे। ये श्याम का जादू है, सर चढ़कर बोले भजन पर पूरा पंडाल थिरक उठा। साहेबगंज की आरती कुमारी ने भी भजनों की झड़ी लगाई। इस दौरान नृत्य नाटिका शीश का दान, कृष्ण-सुदामा, मदारी एवं राधा कृष्ण के साथ फूलों...