नई दिल्ली, जून 6 -- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की आलोचना की। शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित प्रदर्शन में युवाओं को संबोधित करते हुए दीपके ने कहा कि मेरे दोस्तों, यह एक लंबा संघर्ष है। धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग सोशल मीडिया पर शुरू किए हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये लोग इतने बेशर्म हैं कि कार्रवाई करने के बजाय वे हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने और हमारी पोस्ट डिलीट करवाने जैसे अन्य कामों में लगे हुए हैं। दीपके ने कहा कि आप हमारी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन आप हमें इस मंच से मिटा नहीं सकते। यह भी पढ़ें- क्या अभिजीत दीपके को अमेरिका से निकाला गया है? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाबछात्र और युवा नहीं बिका है दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई...