नई दिल्ली, मार्च 5 -- 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल ने व्लॉग पोस्ट कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने अपने व्लॉग में कहा कि ये उनका आखिरी वीडियो है और शायद इस वीडियो के बाद वो गायब हो जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि उनके साथ क्या हाे रहा है। उन्होंने ये तक कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार चार लोग होंगे।उन्होंने इन चार लोगों के नाम भी बताए।अनुराग डोभाल को क्या हुआ है? व्लाग की शुरुआत में अनुराग ने कहा, 'मैं लास्ट व्लॉग ऐसे करूंगा सोचा नहीं था। पिछले कुछ महीने में इतना कुछ हो जाएगा सोचा नहीं था। पिछले दो-तीन साल से मैं बहुत कुछ सह रहा हूं। आखरी के आठ महीने तो बहुत एक्स्ट्रीम हो गया था सबकुछ। मैं बता भी नहीं सकता हूं कि कितना एक्सट्रीम। तो हुआ क्या रितिका मेरी फैन थी। मुझे टेक्स्ट करती रहती थी इंस्टाग्राम पर। दो-तीन स...