लखीमपुर खीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फरियादी अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गया। डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचा युवक अचानक कुल्हाड़ी लहराने लगा और फिल्मी डॉयलाग मारने लगा। यह देख कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों में अफरातफरी मच गई। युवक किसी जमीन के विवाद को लेकर परेशान है। युवक का कहना था कि थाने में कई बार चक्कर लगाए पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। युवक के साथ उसकी मां भी डीएम आफिस पहुंची थी। युवक का कुल्हाड़ी लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निघासन तहसील के सिंगाही थाना के भैरमपुर गांव में रहने वाला राम सिंह गुरुवार को अपनी मां के साथ डीएम आफिस पहुंचा। शिकायती पत्र देकर बताया कि जिस जमीन पर करीब 20 साल से कूड़ा डाल रहा है, उस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते ह...