नई दिल्ली, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक वीडियो ने सियासी पारा गरमा दिया है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तीखा तंज कसा है। अखिलेश यादव ने इस भावनात्मक दृश्य को सीधे तौर पर भाजपा के साथ उनके गठबंधन और 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति से जोड़ दिया है। इस वीडियो को आधार बनाकर अखिलेश यादव ने न केवल संजय निषाद की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं, बल्कि इसे एनडीए गठबंधन के भीतर की घुटन से भी जोड़ दिया है।अखिलेश यादव का सोशल मीडिया वार अखिलेश यादव ने संजय निषाद के फूट-फूटकर रोने वाले वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा- "ये भाजपा के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.