इटावा औरैया, जून 15 -- इटावा। सरकार जनता के बीच पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रों को उनका लाभ दिलाने के लिए ही मेलों का आयोजन करवा रही है। कहा कि ये नया भारत है, जो जबाव देता है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक या फिर ऑपरेशन सिंदूर, भारत ने जोरदार जबाव दिया है। लोकप्रियता के कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार चुने गए हैं। यह बातें जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्या ने प्रवास के दौरान कहीं। उन्होंने विकासभवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। बसरेहर में जन कल्याण मेले में उन्होंने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में घर-घर शौचालय निर्माण कर महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित किया गया। उज्ज्वला योजना से करोड़ों महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए, ...