अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस रस्सी का सांप कैसे बनाती है, उसका उदाहरण है चंदौसी निवासी रवि कुमार। जिसे थाना बन्नादेवी पुलिस ने शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 25 की संख्या पूरी करने के लिए जबरन शराबी बना डाला। पीड़ित ने अब सीएम पोर्टल पर वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए इंस्पेक्टर बन्नादेवी के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई है।

पुलिस की कार्रवाई पीड़ित रवि कुमार के अनुसार वह व्यापारिक कार्यों के चलते अपने परिवार के साथ चंदौसी रहते हैं। 16 मई को वह अलीगढ़ में बेटे को जेई एडवांस की परीक्षा दिलाने आए थे। इसी दौरान जानकारी हुई कि अयोध्या संत मनीराम छावनी व मथुरा से संत मीतेश राम के आने की जानकारी हुई तो उनके दर्शनार्थ के लिए जगन्नाथ मंदिर प्रतिभा कॉलोनी में संत मीठे...