नई दिल्ली, मई 29 -- साल 2002 की म्यूजिकल चार्टबस्टर ये दिल आशिकाना याद है? आप लोग फिल्म की कहानी भले भूल गए हों लेकिन इसके गाने आज भी म्यूजिक लवर्स के दिल की धड़कन बने हैं। मजेदार बात ये है कि फिल्म के हिट होने में बड़ा योगदान इसके गानों का माना जाता है। फिल्म आने के बाद इसके लीड एक्टर्स करण नाथ और जिविधा शर्मा लोगों की क्रश लिस्ट में आ गए थे। करण तो 2021 में बिग बॉस ओटीटी में आ चुके हैं। क्या आपको पता है एक्ट्रेस जिविधा शर्मा अब कैसी दिखती हैं?अब कैसी दिखती हैं जिविधा जिविधा ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। कुछ वक्त पहले एक-दो पॉडकास्ट्स में आ चुकी हैं। उनकी कुछ रील्स वायरल होने के बाद लोग जिविधा का इंस्टा खंगाल रहे हैं। जब दिल आशिकाना फिल्म आई तब जिविधा की उम्र 21 के करीब थी। इंटरनेट पर उनके जन्म का साल 1980 है। अब वह करीब 46 साल के आसपास होंग...