नई दिल्ली, मई 14 -- ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम गरीबाबादी इस समय भारत के दौरे पर हैं। नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश मंत्रियों के अहम सम्मेलन से ठीक पहले उन्होंने पश्चिम एशिया के तनाव, भारत की भूमिका और वैश्विक व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की है। काजिम गरीबाबादी ने स्पष्ट रूप से कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ब्रिक्स समूह के अंदर पश्चिम एशिया विवाद पर एक 'आम सहमति' बनने में बाधा डाल रहा है। ब्रिक्स का एक सदस्य देश (UAE) लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि ईरान की निंदा की जाए। इसके जवाब में ईरान का कहना है कि उसने कभी अपने किसी पड़ोसी देश पर हमला नहीं किया। उलटे, इन अरब देशों ने अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए अपने सैन्य अड्डे इस्तेमाल करने दिए हैं। ईरान का मानना है कि ब्रिक्स के अंदर ऐस...