नई दिल्ली, मार्च 27 -- अमेरिका और ईरान के बीच महीनेभर से युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया पर असर पड़ रहा। इन हमलों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद अपने ही घर में घिर गए हैं। अमेरिकी सांसद क्रिस मर्फी ने ट्रंप पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोलने के लिए अमेरिका को हर दिन दो बिलियन डॉलर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध से पहले होर्मुज खुला हुआ था। ट्रंप ने युद्ध शुरू करके खुद ही संकट पैदा कर दिया। इसकी वजह से अमेरिकियों की जान जा रही है और भारी रकम खर्च हो रही। उन्होंने इसे पागलपन बताया। सांसद ने कहा, ''दिक्कत यह है कि युद्ध शुरू होने से पहले यह स्ट्रेट खुला हुआ था, अब हम उस समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे हमने खुद पैदा किया है। यह तो पागलपन है।'' उन्होंने कहा कि दो बिलियन डॉलर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.