नई दिल्ली, मई 30 -- विराट कोहली का हेयरस्टाइल, उनकी दाढ़ी, जॉ लाइन कट और ना जाने क्या-क्या समानता लिए फैंस स्टेडियम में पहुंच सुर्खियां बटोरते हैं। मगर अब ओडिशा के भुवनेश्वर में अनंत वासुदेव मंदिर के पुजारी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जो हू-ब-हू विराट कोहली की तरह दिखता हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि यह सच में विराट कोहली का हमशक्ल है। पूर्व भारतीय कप्तान से मिलते-जुलते शख्स का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो, जिसे अब दस लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, सबसे पहले फूड व्लॉगर प्रथम अरोड़ा ने अपने YouTube चैनल पर अपलोड किया था। बाद में इसे उपयोगकर्ता सुनील द क्रिकेटर द्वारा X (पूर्व में Twitter) पर फिर से शेयर किए जाने के बाद व्यापक रूप से देखा गया। फ़ुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.