नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- अगर आप भी रफ्तार के दीवाने हैं तो कावासाकी आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। अगर आप लंबे समय से एक पावरफुल लीटर-क्लास बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो मान लीजिए कि इससे अच्छा मौका आपको दोबारा नहीं मिलने वाला। कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर और खतरनाक दिखने वाली बाइक 'निंजा ZX-10R' पर पूरे 2.89 लाख रुपये की भारी-भरकम छूट दे दी है। मजे की बात ये है कि यह ऑफर पिछले महीने भी था। हालांकि, डिमांड इतनी बढ़ी कि कंपनी ने इसे 30 अप्रैल, 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।अब कितने में मिलेगा बाइक? इस बंपर डिस्काउंट के बाद निंजा ZX-10R की एक्स-शोरूम कीमत 20.79 लाख रुपये से घटकर सीधे 17.90 लाख रुपये रह गई है। यानी सीधे-सीधे करीब 3 लाख रुपये की बचत। इतने पैसों में तो एक शानदार सेकंड-हैंड कार आ जाए या...