ये तनखइया हैं...इनसे जूते साफ कराऊंगा...केस में फैसला 16 को
रामपुर, मई 4 -- ये तनखइया हैं...इनसे मत डरियो...इंशा अल्लाह इनसे जूते साफ कराऊंगा....रामपुर से लेकर चुनाव आयोग दिल्ली तक आजम के जिस बयान की गूंज सुनाई दी थी, सोमवार को उस चर्चित मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 16 मई की तारीख मुकर्रर की है। मालूम हो कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आजम खां समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी थे। इस दौरान भोट थाना क्षेत्र में आयोजित रोड शो के दौरान आजम खां का एक विवादित बयान का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें आजम खां तत्कालीन जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए कहते सुनाई दे रहे थे कि इन कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरियो, ये तनखइया हैं, इंशा अल्लाह चुनाव बाद इनसे जूते साफ कराऊंगा...। आजम के इस वीडियो पर दिल्ली में चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और राज्य निर्वाचन आयोग से रिपोर्ट तलब की थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.