नई दिल्ली, फरवरी 4 -- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस समझौते की शब्दावली और शर्तों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जिसे ऐतिहासिक 'डील' बता रही है, वह असल में देश के हितों के साथ दी गई 'ढील' है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारत की 70 प्रतिशत जनता कृषि पर आधारित है। जो डील किसानों और डेयरी क्षेत्र के लिए हानिकारक हो, वह देश के लिए कभी लाभकारी नहीं हो सकती। उन्होंने सरकार पर सदन में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, "कृषि और डेयरी को बचाने का जो झूठ सदन के पटल पर बोला जा रहा है, उसका संज्ञान भविष्य में लिया जाएगा। जब ये दावे झूठे साबित होंगे, तो हम कड़ी कार्रवाई की माँग करेंगे।" यह भी पढ़ें- घर-दुकान डिफॉल्टरों को योगी सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.