नई दिल्ली, फरवरी 18 -- टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी चार मुकाबले जीते हैं और 8 अंकों के साथ ग्रुप ए में टॉप में फिनिश किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में अपने सबसे अधिक लगातार जीत के आंकड़े को और अधिक मजबूती से स्थापित किया है। भारतीय टीम ने 2024 विश्व कप से लेकर मौजूदा चल रहे 2026 विश्व के दरमियान लगातार 12 मुकाबले जीत लिए हैं और यह सिलसिला लगातार चलता जा रहा है। भारतीय टीम दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने टी-20 विश्व कप के इतिहास में लगातार 12 जीत का आंकड़ा छुआ है। इस सूची में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने लगातार 8 जीत दर्ज की है लेकिन वे भारतीय टीम से बहुत पीछे है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.