नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को 8 न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय का जज बनाने की मंजूरी दे दी। जिसके बाद इन अधिकारियों के हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ हो गया। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने दिल्ली में हुई एक बैठक में इस बात का फैसला किया। सर्वोच्च न्यायालय ने जिन 8 न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट का जज बनाया गया है, उनमें गुरविंदर पाल सिंह, निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा-I, भारत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट व अरुण भारद्वाज शामिल हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली के पास होगी खुद की SDRF, सरकार ने 1,100 जवानों की बटालियन को दी मंजूरीदिल्ली के साथ ही झारखंड व कर्नाटक के नामों को भी मंजूरी इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी यश...