ये जीवन है, इस जीवन का... FIR हुआ तो अभिजीत दीपके याद आया किशोर कुमार का गीत
नई दिल्ली।, अगस्त 23 -- Abhijeet Dipke: महाराष्ट्र के लातूर में जिला परिषद स्कूल में बिना अनुमति घुसने, काम में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकी देने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर से जुड़ी खबर शेयर करते हुए दीपके को किशोर कुमार का एक गीत (ये जीवन है, इस जीवन का यही है रंग रूप) याद आया। उन्होंने इसका कुछ हिस्सा एक्स पर शेयर किया है। आपको बता दें कि लातूर जिले के एक उर्दू प्राथमिक स्कूल की महिला शिक्षिक सैयद शमशादबानो की शिकायत पर औसा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक, अभिजीत दीपके अपने सीजेपी के कार्यकर्ता अजिंके शिंदे और अन्य लोगों के साथ बिना प्रशासनिक अनुमति के स्कूल में घुसे। क्लास में छात्रों के साथ बैठ गए और सवाल-जवाब करने लगे। https://t.co/...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.