ये चाहे जितना चिल्लाएं वोट चोरी, जनता चुन रही, सरकार बन रही : ओपी राजभर
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वोट चोरी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि ये चाहे जितना चिल्लाएं, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है।सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के इस तरह के आरोपों का कोई फर्क नहीं है। जनता सब जानती है कि क्या सही है और क्या गलत। राजभर ने कहा कि जो जैसा होता है, वैसा ही उसे लगता है। देश का संविधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में। यह सब अनर्गल आरोप हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कन्नौज के एक चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले लोगों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.