ये कोच खेल के लिए जहर हैं.., पाकिस्तान की खराब बैटिंग पर भड़के पूर्व कप्तान
कराची, अगस्त 30 -- पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने राष्ट्रीय टीम से जुड़े कोचों पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने बाबर आजम और अन्य बल्लेबाजों की तकनीकी खामियों को दूर करने पर ध्यान नहीं दिया। यूसुफ ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक कड़े बयान में कहा कि उन्होंने कई साल पहले खिलाड़ियों की बल्लेबाजी तकनीक में मौजूद कमजोरियों को लेकर चेताया था लेकिन बाबर और टीम के अन्य सदस्यों के साथ काम करने से कुछ कोचों ने उन्हें रोक दिया। उनके मुताबिक उस समय जिन कमियों को सुधारा जा सकता था, वे अब बड़ी कमजोरियों में बदल चुकी हैं और पाकिस्तान के मौजूदा पतन में उनका भी योगदान है। यूसुफ ने कहा, ''उस नाकामी ने पाकिस्तान क्रिकेट को आज जिस पतन की स्थिति में हम देख रहे हैं, वहां पहुंचा दिया है। ये कोच खेल के लिए जहर की तरह हैं। उनमें दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.