ये कैसी बेशर्मी; MP में कीचड़ वाला रास्ता देख बुजुर्ग की पीठ पर लद गया पटवारी; वीडियो देख भड़के लोग
भोपाल, सितम्बर 9 -- मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक अमानवीय और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी जब एक घर और जमीन का सर्वे करने के लिए एक गांव में पहुंचा तो एक छोटा नाला पार करने के लिए एक बुजुर्ग की पीठ पर सवार हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद पटवारी को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला जिले की गोपद बनास तहसील के माटा ग्राम पंचायत का है, जहां पटवारी नीलेश नामदेव बुजुर्ग लालवा केवट के घर और जमीन का सर्वे करने पहुंचा था। वायरल वीडियो में पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर सवार होकर एक छोटा नाला पार करते दिख रहा है। गोपद बनास की उप विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) प्रिया पाठक ने संवाददाताओं से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.