नई दिल्ली, फरवरी 28 -- टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम एक बार फिर उस मोड़ पर खड़ी है जहां उनकी किस्मत जीत-हार से ज्यादा गणितीय समीकरणों पर टिकी है। पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यू्ट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की है। चोपड़ा के अनुसार, पाकिस्तान के लिए राह कठिन जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं। उन्होंने अपने शो 'आकाशवाणी' में कहा, "कुदरत का निजाम इज आउट, कैलकुलेटर्स भी बाहर आ चुके हैं क्योंकि अब नेट रन रेट की कहानी आ चुकी है।" पाकिस्तान का सामना अब पल्लेकेले के मैदान पर श्रीलंका से होना है, जहां उन्हें न सिर्फ जीतना होगा, बल्कि नेट रन रेट (NRR) को सुधारने के लिए एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। नेट रन रेट के पेचीदा समीकरणों को समझाते हुए आकाश चोपड़ा ने बताया कि ...