नई दिल्ली, मार्च 24 -- लग्जरी और प्रीमियम कार बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी रोल्स-रॉयस ने एक अल्ट्रा-लग्जरी कोचबिल्ड कलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा की है। इस प्रोग्राम के तहत बहुत कम संख्या में बनीं रियर लग्जरी कारों की एक सीरीज पेश की जाएगी, जिनका प्रोडक्शन दोबारा नहीं किया जाएगा। हालांकि, यह सिर्फ उन ग्राहकों के लिए एक 'इनवाइट-ओनली' योजना है, जिन्हें "रोल्स-रॉयस के डिजाइन से गहरा लगाव है।" इस नए प्रोजेक्ट के तहत पहला मॉडल एक स्पैक्ट्रे-इंस्पायर्ड EV है, जो अप्रैल 2026 में पेश की जाएगी। कोचबिल्ड कलेक्शन के जरिए, रोल्स-रॉयस का टारगेट एक डेडिकेटेड डिपार्टमेंट की मदद से अनोखे बॉडी स्टाइल को हाथ से तैयार करना और बनाना है। इस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली कारें पूरी तरह से होमोलोगेटेड और सड़क पर चलाने के लिए कानूनी रूप से वैलिड भी होंगी। इच्छुक ग्राहकों ...