नई दिल्ली, जून 11 -- देश के अंदर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारों की डिमांड में तेजी आई है। हालांकि, CNG की कीमतों में भी इजाफा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी ये पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ती हो गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब रेनो इंडिया भी अपनी सभी कारों में CNG देने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इन तीनों कारों में कंपनी डीलर एंड पर CNG किट देती है। ऐसे में अब इनमें फैक्ट्री फिटेड CNG किट देने की तैयारी कर रही है। कंपनी अब इन क्विड, काइगर और ट्राइबर में बड़े बदलाव पर काम कर रही है। ये गाड़ियां कंपनी के नए RGEP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। 2027 तक इन तीनों के CNG वर्जन लॉन्च होने की उम्मीद है। RGEP पर बेस्ड नई क्विड CNGमौजूदा क्विड CMF-A (कॉमन मॉड्यूल फैमिली-A) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह प्लेटफॉर्म मूल रूप से रेनो-न...