नई दिल्ली, अगस्त 13 -- क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों की उम्र पर काफी बातें होती है। 30 पार का खिलाड़ी अनुभवी तो होता है, मगर धीरे-धीरे वह रिटायरमेंट की तरफ भी कदम बढ़ाने लगता है। यहां से एक चोट उसका करियर भी खत्म कर सकती है। वहीं खराब फॉर्म होने पर आलोचक कहने लगते हैं कि उसकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका दो। भारत में यह चीज काफी आम है। मगर बुधवार को जब ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। ऐसा लगने लगा कि पैट कमिंस ने बुड्ढों की फौज के साथ उतरने का फैसला लिया है। जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम में सबसे युवा खिलाड़ी कैमरन ग्रीन है, जो 27 साल के हैं। AUS vs BAN LIVE Score10 खिलाड़ियों की उम्र 30 के पार ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा प्लेइंग XI में 11 मे...